तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर लगाए गंभीर आरोप हो सकती है जेल पढ़े क्या है पूरा मामला

तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर लगाए गंभीर आरोप हो सकती है जेल पढ़े क्या है पूरा मामला

Bollywood

बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता एक बार फिर चर्चा में हैं। फिल्म आशिक बनाया आपने में बोल्ड सीन्स देकर तनुश्री ने सबके होश उड़ा दिए थे। इस फिल्म के बाद ही उन पर बोल्ड एक्ट्रेस का टैग लग गया था। इसके बाद वो कई फिल्मों में नजर आईं लेकिन उन्हें खास सफलता नहीं मिली। कुछ सालों बाद तनुश्री धीरे धीरे बड़े पर्दे से गायब हो गईं। कुछ सालों पहले तनुश्री एक बड़े आरोप के साथ लाइमलाइट में आईं। तनुश्री ने दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर पर उनके साथ गलत बर्ताव करने का आरोप लगाया।

तनुश्री का कहना था कि फिल्म हार्न ओके प्लीज के दौरान नाना ने उन्हें गलत तरीके से छुआ था। इस बारे में जब उन्होंने शिकायत की तो उन्हें फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। हालांकि तनुश्री ने हार नहीं मानी और उन्होंने साल 2018 में दोबारा अपनी बात रखी। इसे लेकर मीटू मूवमेंट शुरु हो गया था। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने एक बार फिर नाना पाटेकर पर आरोप लगाए हैं और बहुत बड़ी बात कह दी है।

तनुश्री दत्ता हुईं नाना पाटेकर पर लगाए गंभीर आरोप

तनुश्री ने कहा कि अगर उन्हें कुछ हो गया तो इसके लिए नाना पाटेकर, उनके दोस्त और बॉलीवुड माफिया जिम्मेदार होंगे। एक्ट्रेस ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा- बॉलीवुड माफिया कौन हैं? वहीं लोग जो सुशांत सिंह राजपूत के साथ हुई घटना के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि वो उनकी फिल्में ना देखें, उनका पूरी तरह से बॉयकाट करें।

तनुश्री दत्ता ने  नाना पाटेकर पर लगाए गंभीर आरोप हो सकती है जेल पढ़े क्या है पूरा मामला

तनुश्री ने इंडस्ट्री के कुछ लोगों और पत्रकारों पर उनके खिलाफ फेक न्यूज फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने उनके खिलाफ अभियान चलाया गया। एक्ट्रेस ने कहा- कानून और न्याय फेल हो गया है लेकिन मुझे इस महान राष्ट्र के लोगों पर भरोसा है। एक्ट्रेस का कहना है कि मीटू मूवमेंट के बाद उन्हें काम मिलना बंद हो गया था। उन्हें कई सारी फिल्मों और वेब सीरीज के ऑफर मिले। उन्होंने बहुत से प्रोजक्ट साइन भी किए लेकिन फिर काम शुरु नहीं हुआ।

तनुश्री दत्ता ने बयान किया अपना दर्द

तनुश्री ने कहा कि उनकी जान को खतरा है। उन्हें काफी परेशान किया गया है। उन्होंने बॉलीवुड माफिया का जिक्र किया और कहा कि महाराष्ट्र में स्थिति खराब हो गई है। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के गुजर जाने के बाद से बॉलीवुड माफिया जैसे शब्द निकलकर सामने आ गए थे। बॉलीवुड के कई बड़े लोगों पर निशाना साधा गया था।

साल 2018 में तनुश्री ने नाना पाटेकर पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद से मीटू मूवमेंट की शुरुआत हो गई थी। तनुश्री के अलावा और भी कई एक्ट्रेसेज और फीमेल प्रोड्यूसर्स भी खुलकर सामने आईं थीं। बहुत से सेलेब्स पर मीटू के आरोप लगे थे। इन बातों को लेकर काफी हंगामा हुआ था। हालांकि समय के साथ ये मूवमेंट भी ठंडा पड़ गया और धीरे धीरे लोग ये बात भूल गए।तनुश्री फिल्म आशिक बनाया आपने में इमरान हाशमी और सोनू सूद संग नजर आईं थीं। इसके बाद वो फिल्म ढोल में नजर आईं थीं। बड़े पर्दे पर उनकी फिल्मों का ज्यादा कमाल नहीं चला।

Sagar Saini

I am a Digital Marketer Graduate in B.Tech from Sambhal. I am Capable to run Online Business and Now running internetkhabars Journalist