सलमान ने लुटाया एक्स गर्लफ्रेंड पर प्यार, जन्मदिन के मौके पर एक्स गर्लफ्रेंड को किया किस……

Bollywood

सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस संगीता बिजलानी भी इस पार्टी का हिस्सा रही। सलमान खान (Salman Khan) आज यानी 27 दिसंबर को अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन को एक्ट्रेस ने देर रात खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। देर रात एक्टर के घर गैलेक्सी में ग्रैंड सेलिब्रेशन हुआ, जिसमे पूरा बॉलीवुड शामिल रहा।

एक्स गर्लफ्रेंड को किया किस

सलमान ने संगीता बिजलानी को माथे पर किस किया और गले लगा लिया। पुराने कपल का ये मूवमेंट मीडिया के कैमरों में कैद हो गया। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीर और वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। इस दौरान एक्ट्रेस ब्लू शिमर ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थी। बॉलीवुड गलियारों में सलमान खान और संगीता के किस्से हुआ करते थे।

इस कपल ने करीब 10 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। इतना ही नहीं दोनों शादी करने वाले थे, लेकिन एन मौके पर दोनों का रिश्ता खत्म हो गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की शादी के कार्ड भी छप गए थे लेकिन सोमी अली से बढ़ीं सलमान की नजदीकियों के बाद संगीता ने रिश्ता तोड़ दिया था। दोनों के प्यार की शुरुआत 1986 में हुई थी। सलमान खान और संगीता बिजलानी आज भी अच्छे दोस्त हैं। संगीता को कई बार सलमान के घर देखा भी जाता है।

सलमान को छोड़ संगीता ने क्रिकेटर मो. अजहरुद्दीन से की शादी

सलमान के बाद एक्ट्रेस की जिंदगी में एक बार फिर प्यार ने दस्तक दी थी। संगीता बिजलानी ने 1996 में क्रिकेटर मो. अजहरुद्दीन से शादी रचाई थी। हालांकि दोनों का रिश्ता 14 साल बाद टूट गया और 2010 में संगीता ने तलाक ले लिया।

लेकिन सोमी अली से बढ़ीं सलमान की नजदीकियों के बाद संगीता ने रिश्ता तोड़ दिया था। दोनों के प्यार की शुरुआत 1986 में हुई थी। सलमान खान और संगीता बिजलानी आज भी अच्छे दोस्त हैं। संगीता को कई बार सलमान के घर देखा भी जाता है।

Sagar Saini

I am a Digital Marketer Graduate in B.Tech from Sambhal. I am Capable to run Online Business and Now running internetkhabars Journalist