ऐश्वर्या राय ने किया बड़ा खुलासा बताया-अभिषेक बच्चन से शादी मतलव से की थी, सालों बाद अब सच्चाई आई सामने

Bollywood

ऐश्वर्या और अभिषेक बॉलीवुड इंडस्ट्री की मोस्ट लविंग जोड़ियों में से एक है। हर कोई इस जोड़ी को पसंद करता है। हालांकि, आपको बता दें कि ऐश्वर्या अभिषेक से पूरे 3 साल बड़ी हैं। लेकिन दोनों के बीच बेहद खास बॉन्डिंग है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल आना लाज़मी है कि आखिर क्यों अभिषेक ने खुद से 3 साल बड़ी ऐश्वर्या से शादी की। वहीं विश्व सुंदरी ऐश्वर्या ने क्यों आम से दिखने वाले अभिषेक से शादी की। आज हम इसी पर बात करने वाले हैं और आपको बताएंगे कि इसके पीछे क्या कारण है। इस बात का खुलासा खुद अभिषेक ने किया था।

दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान अभिषेक से यही सवाल किया गया था। जिस पर जवाब देते हुए एक्टर ने कहा था कि उन्होंने सिर्फ इसलिए ऐश्वर्या से शादी नहीं की, क्योंकि वो बेहद खूबसूरत हैं, बल्कि इसलिए की क्योंकि वो एक खूबसूरत इंसान हैं। उनका साफ दिल ही उनकी खूबसूरती है, जिस वजह से उन्होंने ऐश्वर्या को अपना जीवनसाथी चुना। अंदाज़ा लगाया जा सकता है ऐश्वर्या ने भी अभिषेक में ऐसा ही कुछ देखा होगा। जिसके चलते उन्होंने अभिषेक से शादी की।

बता दें कि केवल अभिषेक या ऐश्वर्या के बीच ही उम्र का फासला नहीं है। बल्कि बॉलीवुड में कई ऐसी जोड़ियां है, जिनके बीच काफी ऐज गैप है। हालांकि, उन कपल्स के बीच प्यार भी काफी देखने को मिलता है। जिनमें दिलीप कुमार-सायरा बानो, धर्मेंद-हेमा मालिनी, राजेश खन्ना-डिंपल कपाड़िया, संजय दत्त-मान्यता,सैफ अली खान-करीना कपूर का नाम सबसे ऊपर आता है।

बहरहाल, अगर बात की जाए अभिषेक और ऐश्वर्या के वर्कफ्रंट की तो एक्टर आने वाले दिनों में फिल्म ‘बॉब बिस्वास’ में दिखने वाले हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह भी लीड रोल में हैं। ये फिल्म कल यानी 3 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। वहीं, ऐश्वर्या अपकमिंग मूवी ‘पोन्नियन सेल्वन’ पर काम कर रही हैं। जिनमें वो कार्थी, जयम रवि, विक्रम जैसे बड़े तेलुगू स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। फैंस को दोनों की ही इन फिल्मों का बेसब्री से इंतज़ार है।

Sagar Saini

I am a Digital Marketer Graduate in B.Tech from Sambhal. I am Capable to run Online Business and Now running internetkhabars Journalist